विधानसभा चुनाव पांच राज्य में विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा हो सकती है 2- 3 दिन में

Ankit Kumar
Assembly elections in five states
Assembly elections in five states

पांच राज्य में विधानसभा चुनाव

देश के राजस्थान मिजोरम छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यो में 15 nov से लेकर 7 dec. तक कभी भी मतदान हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 8 oct. के बाद चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इन राज्यों में 2018 विधानसभा चुनाव में 6 oct. को विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई थी।

सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषणा होने से पहले चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई भी मनी पावर, शराब व अन्य लुभावने ऑफर देकर वोटो को प्रभावित न किया जा सके। यह सभी मॉडल कोड सभी राज्यों में प्रभावी रूप से लागू हो और सभी क्षेत्र में चुनाव हिंसा मुक्त हो।

यह भी पढ़े: राजस्थान सीएम गहलोत ने गुरुवार को प्रदेश का विजन डॉक्युमेंट जारी किया है। इसमें राजस्थान को 2030 तक मॉडल स्टेट बनाने का दावा

पांच राज्य में विधानसभा चुनाव चरण

चुनाव आयोग के सूत्रों से पता चला है की छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव की तरह चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं। बाकी सभी राज्यों में चुनाव एक चरण में संपन्न हो सकते है।
पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख की अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन वोटो की गिनती 10- 15 dec. के बीच एक ही दिन होगी।

और देखे: KTM Duke 250 के लिए नहीं देने लाखों, अब इतनी कम कीमत में शोरूम से खरीदें बाइक

पांच राज्य में विधानसभा चुनाव में कुल वोटर और महिला व पुरुष वोटर

राजस्थान


कुल वोटर – 5.26 करोड़
महिला वोटर -2.51 करोड़
पुरुष वोटर-2.73 करोड़

छत्तीसगढ़


कुल वोटर-2.03 करोड़
महिला वोटर-1.02 करोड़
पुरुष वोटर-1.01 करोड़

तेलंगाना


कुल वोटर- 3.17 करोड़
महिला वोटर- 1करोड़ 58 लाख 43 हजार
पुरुष वोटर- 1 करोड़ 58 लाख 71 हजार

मध्य प्रदेश


कुल वोटर-5.61 करोड़
महिला वोटर-2.72 करोड़
पुरुष वोटर-2.88 करोड़

मिजोरम


कुल वोटर- 8.38लाख
महिला वोटर- 4.31लाख
पुरुष वोटर- 4.06 लाख

Share This Article
1 Comment