सरदारशहर फंदे पर लटकी मिली विवाहित महिला पीहर पक्ष ने लगाया मर्डर का आरोप

Ankit Kumar
Sardarshahar news

सरदारशहर तहसील के गांव राजासर बिकान में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला घर में फंदे पर लटकी मिली। पीहर पक्ष के लोगों ने विवाहित महिला के पति,देवर और ससुर पर हत्या कर लटकने का आरोप लगाया है।

हरदेसर गांव के केसराराम मेघवाल ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन धापा (23) की शादी 3 साल पहले राजासार के विनोद कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उसे दहेज के लिए मारपीट करते थे।

बार-बार समझाइस के बाद भी ससुराल पक्ष ने उनकी एक नहीं सुनी और धापा के साथ दहेज के लिए मारपीट करते रहते थे। और आखिर में धापा को मेरे जीजा व उसके भाई और उसके पिता ने धापा को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया।

और देखे : राजस्थान में चुनाव की तारीख बदली अब 23 नहीं 25 नवंबर को होंगे चुनाव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद किया और उसको सरकारी अस्पताल की मोर्चरी रूम में रखवाया। पुलिस ने मृतिका के भाई और पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : इस योजना के तहत बच्चों को मिलेगा ₹5000 महीना देखें क्या है पात्रता और डॉक्यूमेंट

Share This Article
1 Comment