रास्ते को लेकर दो पक्ष में विवाद

Ankit Kumar
Abcd
रास्ते को लेकर दो पक्ष में विवाद

रास्ते को लेकर दो पक्ष में विवाद

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी ‌;कामान गांव की घटना में रास्ते को लेकर हुआ झगड़ा पुलिस मौजूद-फायरिंग नहीं हुई।
सादुलपुर (चुरु) में हमीरवास थाना के अंतर्गत गांव कमान में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ रास्ते के विवाद को लेकर। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी के कारण दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अंतर्गत कमान के निवासी सत्यवीर पुत्र गिरधारी व कर्ण सिंह पुत्र मनफूल दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद हो रहा है। इसी कारण बुधवार की रात को झगड़ा हो गया। आरोप यह लगाया गया की तीन गाड़ियों में करीबन दो दर्जन लोग सवार होकर आए और पत्थर बाजी करने लगे। इसी बीच अंधेरे के कारण किसी एक ने गोली चलाने के लिए कहा। जबकि पुलिस ने फायरिंग के लिए सख्त मना किया है।


परिवार के सदस्यों से यह पता चला कि पूरे घर में रात को पत्थर बाजी की व लगभग तीन फायरिंग की गई जिससे कि देवीलाल के पुत्र रघुवीर के साथ दो लोग और घायल हो गए। जिनका भरतीया अस्पताल चूरू में इलाज हो रहा है। परिवार के पीड़ित लोगों ने बताया कि हमारे नोहरे में बाड़े को भी आग लगा दी गई और हरे वृक्ष रास्ते पर काटकर लगा दिए गए। घर के शीशे भी तोड़ दिए गए।


वही सत्यवीर(50) पुत्र गिरधारी लाल ने दूसरे पक्ष में बताया कि हमारे बीच अर्थात उनके व पड़ोसी कर्ण सिंह के बीच जमीन के बारे में विवाद चल रहा है। जिसके कारण चाचा के लड़के राजकुमार की पत्नी देर शाम तक किसी काम से घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने पत्थर बाजी की। जिससे उसकी पत्नी और राजकुमार दोनों घायल हो गए उनका भरतीया अस्पताल चूरू में इलाज चल रहा है पत्थरबाजी हुई लेकिन फायरिंग नहीं हुई है यह बात झूठी है।
राजेश कुमार हमीरवास जो कि थाने के अधिकारी हैं उन्होंने बताया कि गांव कामान में झगड़े की सूचना से मौके पर रात को पुलिस ने पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। और इस मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेकिन फायरिंग की बात झूठी है।

Share This Article
Leave a comment