Sadulpur churu के हमीरवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को हमीरवास और नीमा के बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बाइक सवार को नाजुक हालत में राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज दौरान व्यक्ति उस की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कॉन्स्टेबल दयाराम पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कॉन्स्टेबल दयाराम ने बताया सुमेरसिंह (57) हमीरवास (Sadulpur churu) शुक्रवार शाम को दिनेश के साथ जा रहा था।नीमा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सुमेर सिंह को काफी चोट लगी नाजुक हालत में राजगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया।
राजगढ़ से प्राथमिक इलाज के बाद उसको चूरू डीबी अस्पताल रेफर किया और इलाज के दौरान सुमेर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने सुमेर सिंह के शव को मॉर्चरी में रखवाया है। आज परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। और जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखे :
Rajasthan Jaipur : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी को मारी गोली
Rajgarh news : चुनाव को लेकर दो भाईयो में झगड़ा एक भाई ने दूसरे का कान चबाया
Sadulpur : भाजपा कार्यकर्ता पर हमला आंखों पर गहरी चोट लगी
Weather Update Today : मौसम अपडेट न्यूज 16 अक्टूबर 2023
Churu Sadulpur चोरी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही
Churu News जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों पर कुल्हाड़ी व लाठियो से हमला